लिवर सिरोसिस में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 13:51

लिवर सिरोसिस क्या खाएं और क्या न खाएं

लिवर की गंभीर बीमारी सिरोसिस धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू करती है| इसके बढ़ जाने से लिवर अपने काम जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाना, प्रोटीन की कमी को पूरा करना, हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करना, पाचन तंत्र को संतुलित बनाए रखना और शरीर में खून को साफ़ करना, इनको करने में असमर्थ हो जाता है| .

शरीर का सबसे अहम अंग लिवर पूरी बॉडी को साफ़ करके स्वस्थ और निरोगी रखने का काम करता है| इसलिए अगर इसको स्वस्थ रखना है तो आपका आहार भी उचित और आवश्यक पोषक तत्व युक्त होना बहुत जरूरी है।

आयुर्वेदिक उपचार के साथ उपयोगी आहार का सेवन लिवर की किसी भी बीमारी को खत्म करने में लाभकारी भूमिका निभाता है| आज इस आर्टिकल में हम लिवर सिरोसिस में आपको क्या खाना चाहिए, क्या नही, कैसा लिवर सिरोसिस डाइट चार्ट होना चाहिए, इस बात की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं|
सिरोसिस बीमारी में क्या खाना चाहिए: लिवर सिरोसिस डाइट चार्ट

इस जानलेवा बीमारी को हराना है तो सिरोसिस रोगी को अपने खान-पान में परिवर्तन करना पड़ेगा। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने वाले हैं जिनका सेवन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है|

1. ग्रीन टी फायदेमंद
आधुनिक शोध के अनुसार ग्रीन टी लिवर सिरोसिस बीमारी में फायदेमंद साबित होती है| इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-लिपिडेमिक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे लाभकारी गुण शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने के साथ-साथ लीवर को मजबूती देने का काम करते हैं|

2. जैतून तेल उत्तम औषधि
लिवर से संबंधित अनेक समस्याओं में जैतून का तेल फायदेमंद माना गया है| परन्तु लोग आज की मोडर्न दुनिया में इतने खो चुके हैं कि उनको अपने पास रखी जड़ी-बूटियों के आयुर्वेदिक गुणों का पता ही नही है| इस तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लामेटरी के गुण लीवर सिरोसिस में सूजन और दर्द को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं|

3. नट्स भी लाभकारी
अगर आप नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के कारण लिवर सिरोसिस से ग्रसित हुए हैं तो नट्स का सेवन बहुत ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है|

4. लहसुन काफी असरदार
आयुर्वेद चिकित्सा में लहसुन को कई रोगों की रामबाण औषधि कहा गया है| इसका हेपाटो प्रोटेक्टिव गुण शराब की वजह से हुई लीवर की खराब स्थिति को दुरुस्त करने में असरदार माना जाता है|

5. इसके अलावा अनाज में आप ब्राउन राइस, जई, चोकर वाली गेहूं और बाजरे का सेवन कर सकते हैं, इनके साथ ही लाल, हरे और काले चने का सेवन करना भी लाभकारी माना गया है|
लिवर सिरोसिस में नमक कम खाएं:

अगर किसी खाद्य पदार्थ में नमक की मात्रा ज्यादा है तो उसका सेवन न करें, यह आपके लीवर में सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोजन में ज्यादा नमक का प्रयोग शरीर में हानिकारक तरल पदार्थ बना देता है जिसके कारण फैटी लिवर और सिरोसिस जैसी बीमारियाँ आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं|

आयुर्वेद चिकित्सा के विशेषज्ञों का मानना है कि नमक का अधिक उपयोग ब्लेड प्रेशर को भी बढ़ा देता है, इसलिए आवश्यता पड़ने पर सेंधा नमक का उपयोग वो भी वैद्य की सलाह के अनुसार ही करें| नमक का अधिक सेवन शरीर में रक्त संचार को असंतुलित करने के अलावा हृदय बिमारियों को भी आमंत्रित कर लेता है, इसके अनुचित सेवन से व्यक्ति को दिल का दोरा पड़ने का खतरा बना रहता है|
लिवर सिरोसिस में खाएं हाई प्रोटीन डाइट:

आयुर्वेदिक चिकित्सा में लिवर सिरोसिस से ग्रसित व्यक्ति को हाई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है| निम्नलिखित हाई प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन लिवर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ उसको दुरुस्त रखने का काम करता है|

* अंडे के अंदर प्रोटीन के अलावा विटामिन बी, विटामिन डी जैसे गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए लाभकारी माने जाते हैं|
* उचित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का उपयोग में शरीर को आवश्यक फाइबर और पोटेशियम देने का काम करता है|
* दूध-पनीर को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, इनके कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और विटामिन जैसे गुण लिवर को मजबूती देने का काम करते हैं|
* दालों को प्रोटीन खजाना माना जाता है, इनमें विटामिन, थियामिन और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण गुण भी पाए जाते हैं|
* इन सभी के अलावा मूंगफली का सेवन भी प्रोटीन, फाइबर और आयरन की कमी में फायदेमंद साबित हो सकता है|
लिवर सिरोसिस में क्या न खाएं:

1. शराब और नशीले पदार्थों के सेवन से बचें|
2. तला हुआ, अधिक वसा वाला, फ़ास्ट फ़ूड और अधिक मसाले युक्त आहार के सेवन से भी बचना चाहिए|
3. भोजन में नमक का इस्तेमाल वैद्य की सलाह के अनुसार ही करें|
4. अधिक मिठाई, पेस्ट्री और डिब्बा बंद खाने का उपयोग भूल कर भी न करें|
5. चीनी के इस्तेमाल से हमेशा बचें, इसकी जगह ऑर्गेनिक शक्कर या फिर गुड का उपयोग करें|
6. इनके अलावा आचार, पैकेट जूस, जैम, कैंड और जेली जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन भी लिवर सिरोसिस में हानिकारक माना गया है|

लिवर सिरोसिस से पेरशान लोग अक़्सर लिवर की गंभीर बीमारी को कम करने की जल्दी में बिना किसी सलाह के गलत डाइट चार्ट को फॉलो करना शरू कर देते है जिसकी वजह से इसके और भी बुरे परिमाण देखने को मिलते है । किसी की तरह की खाद्य उत्पादका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info